तेज बारिश में बह गयी सुदी पुलिया, अब लंबा रास्ता तय कर स्कूल-कॉलेज और बाजार जा रहे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

श्रमदान करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तेज बारिश ने सुदी गांव की पुलिया को बहा दिया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. पुलिया बहने से स्कूल, कॉलेज और बाजार जाने के लिए लोगों को अब लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

भदानीनगर . पाली पंचायत अंतर्गत सुदी गांव के महतो टोला के ग्रामीण इन दिनों पुल-पुलिया की समस्या से जूझ रहे हैं. तेज बारिश के कारण गांव को जोड़ने वाली सुदी पुलिया, गार्डवाल समेत अन्य संरचना पानी के तेज बहाव में बह गयी. पुलिया पर पहले से रेलिंग नहीं होने के कारण आवागमन जोखिम भरा था.

विज्ञापन

अब पुलिया बह जाने से ग्रामीणों को आने-जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने बताया कि सुदी गांव से भुरकुंडा आने-जाने के लिए यह पुलिया महत्वपूर्ण मार्ग है. पुलिया क्षतिग्रस्त होने से विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने में परेशानी हो रही है. मजदूरों को काम के लिए भुरकुंडा पहुंचने में अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.

वहीं किसान और सब्जी विक्रेता अपनी उपज लेकर भुरकुंडा बाजार जाते हैं, लेकिन अब उन्हें दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है. इससे समय और खर्च दोनों बढ़ गये हैं. ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया बहने के बाद समाजसेवी अजीत महतो के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर मरम्मत का प्रयास किया गया.

ग्रामीणों ने श्रमदान और उपलब्ध संसाधनों से आवागमन बहाल करने की कोशिश की, लेकिन दोबारा तेज बारिश होने से मरम्मत किया गया हिस्सा भी बह गया. मुखिया रेखा देवी ने कहा कि सुदी पुलिया ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. पंचायत स्तर से संबंधित विभाग को जानकारी देकर स्थायी समाधान का प्रयास किया जायेगा. समाजसेवी नारायण प्रजापति ने कहा कि पुलिया बहने से विद्यार्थियों, मजदूरों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. स्थानीय स्तर पर मरम्मत का प्रयास जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola