रावण दहन के लिए मैदान की अनुमति का रास्ता साफ, दशहरा समिति ने ईओ का जताया आभार

Updated:
विज्ञापन

छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी को बुके भेंट कर आभार व्यक्त करते रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह से मुलाकात की. रावण दहन कार्यक्रम के लिए मैदान उपलब्ध कराने और अनुमति की समस्या के समाधान में सहयोग पर समिति ने ईओ का आभार व्यक्त किया. जनहित के मामलों में सहयोग का आश्वासन भी मिला.

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रामगढ़ छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया.

विज्ञापन

मैदान उपलब्ध कराने में सहयोग पर जताया आभार

समिति के सदस्यों ने रावण दहन कार्यक्रम के लिए मैदान उपलब्ध कराने और अनुमति से जुड़ी समस्या के समाधान में सहयोग करने पर अधिशासी अधिकारी के प्रति आभार जताया. समिति पदाधिकारियों ने कहा कि रावण दहन के लिए मैदान उपलब्ध कराने को लेकर कुछ समय से अनुमति की समस्या बनी हुई थी.

अधिशासी अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए पूरी दशहरा समिति आभारी है.

जनहित के मामलों में सहयोग का आश्वासन

समिति ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान में छावनी परिषद से सहयोग की मांग की. इस पर अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने जनहित से जुड़े मामलों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

ये रहे मौजूद

मौके पर समिति के अध्यक्ष रंजन सिंह, संरक्षक अमित सिन्हा, छोटन सिंह, महासचिव संजीव सिंह तथा मीडिया प्रभारी सह कार्यक्रम संयोजक डीके सिंह राठौड़ मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola