रंगदारी का विरोध करने पर किसान पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला
अरगड्डा बाजार में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. सब्जी विक्रेता छोटू साव ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. शोर सुनकर अन्य विक्रेताओं ने बचाव किया.
रामगढ़. अरगड्डा बाजार में सब्जी बेचने गये किसान से कथित रूप से रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में किसान छोटू साव घायल हो गया. मामले को लेकर रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
सामान समेट रहा था किसान, तभी पहुंचे आरोपी
प्राथमिकी के अनुसार, छोटू साव 13 सितंबर को सब्जी बेचने अरगड्डा बाजार गया था. सब्जी बेचने के बाद वह अपना सामान समेट रहा था. इसी दौरान प्रीतम डोम अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और कथित रूप से एक हजार रुपये रंगदारी की मांग की.
किसान ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि लाठी, डंडे और रॉड से उस पर हमला कर दिया गया. प्रीतम डोम के साथ आये पांच लोगों पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.
शोर सुनकर पहुंचे अन्य सब्जी विक्रेता
मारपीट के दौरान शोर सुनकर अन्य सब्जी विक्रेता मौके पर पहुंचे और किसान को बचाया. आवेदन में किसान ने आरोप लगाया है कि यदि समय पर लोग मौके पर नहीं पहुंचते, तो उसकी जान जा सकती थी.
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने प्रीतम डोम समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले में घटना के कारणों और आरोपों की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए