राखी तो बहनों ने भाइयों के लिए बनाई, लेकिन इन बच्चों ने देश के रक्षकों को भेजा स्नेह का धागा

Updated:
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने देश के रक्षकों के लिए बनाई राखियां

टाटा डीएवी स्कूल भुइयांडीह ने रक्षाबंधन पर अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया, जहाँ बच्चों ने देशभक्ति से सराबोर राखियाँ बनाकर देश के वीर जवानों को स्नेह और सम्मान भेजा। यह पहल राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।

विज्ञापन

चैनपुर. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुइयांडीह में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, सृजनात्मकता और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में घाटो डाकघर के पोस्टमास्टर रौशन सिंह उपस्थित थे. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए रक्षाबंधन के सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला.

आपके शहर में

विज्ञापन

रंग-बिरंगे धागों से बच्चों ने तैयार की राखियां

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. रंग-बिरंगे धागों, मोतियों तथा विभिन्न सजावटी सामग्रियों का उपयोग कर उन्होंने आकर्षक एवं संदेशपरक राखियों का निर्माण किया.

राखियों में दिखी देशभक्ति की झलक

इन राखियों में विद्यार्थियों की सृजनशीलता के साथ-साथ देशभक्ति और राष्ट्ररक्षकों के प्रति सम्मान की भावना भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी. विद्यार्थियों द्वारा निर्मित, ग्रीटिंग कार्ड के साथ राखियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के मुख्यालयों को प्रेषित किया गया.

देश के जवानों तक पहुंचाया स्नेह और सम्मान

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्र की सुरक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले देश के वीर जवानों एवं राष्ट्रसेवकों तक स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता का संदेश पहुँचाया.

राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी का भाव मजबूत करना उद्देश्य

विद्यालय की प्राचार्या डा. सोनिया तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध, संवेदनशीलता तथा सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना क सुदृढ़ करना था.

ऐसे आयोजन बच्चों को बनाते हैं संवेदनशील नागरिक

मुख्य अतिथि का पौधा भेंटकर स्वागत कर प्राचार्या ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं सृजनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा अभिव्यक्त करने का अवसर देने के साथ उन्हें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola