रामगढ़ : रेलवे की संपत्ति चोरी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 41 पेंड्रोल क्लिप बरामद

Updated:
विज्ञापन

रेलवे की संपत्ति चोरी करता अपराधी गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patratu News: रामगढ़ के पतरातू में आरपीएफ की निगरानी के दौरान रेलवे की संपत्ति ले जाते एक व्यक्ति को पकड़ा गया. उसके पास से 41 पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

अजय तिवारी की रिपोर्ट 

विज्ञापन

Patratu News: झारखंड के रामगढ़ जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट पतरातू की टीम ने गश्त और निगरानी अभियान के दौरान रेलवे की संपत्ति चोरी कर ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से रेलवे ट्रैक में उपयोग होने वाले 41 पेंड्रोल क्लिप बरामद किए गए हैं. 

संदिग्ध व्यक्ति की पहचान और आरपीएफ की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट पतरातू के उप निरीक्षक सोनू कुमार, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार और अन्य स्टाफ निरीक्षक प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान पतरातू रेलवे गेट से जयनगर अंडरपास की ओर जाने के क्रम में दोपहर करीब 12:15 बजे अप लाइन के किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति अपने कंधे पर प्लास्टिक की बोरी लेकर जाता दिखाई दिया. संदेह होने पर आरपीएफ जवानों ने किलोमीटर संख्या 119/19-21 के बीच उसे घेरकर पकड़ लिया.

41 पेंड्रोल क्लिप बरामद, आरोपी ने कबूला जुर्म

तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद भूरे रंग की प्लास्टिक बोरी से रेलवे के कुल 41 पेंड्रोल क्लिप बरामद किए गए. पूछताछ में उसने अपना नाम तापेश्वर प्रजापति (35 वर्ष), पिता स्व सोहराय प्रजापति, निवासी जयनगर कुम्हार टोला, थाना पतरातू, जिला रामगढ़ बताया. आरपीएफ अधिकारियों द्वारा रेलवे सामग्री ले जाने संबंधी वैध प्राधिकार पत्र मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. पूछताछ में उसने रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों के पास रखे लोहे के सामान को उठाकर ले जाने की बात स्वीकार की और अपनी गलती मानते हुए माफी मांगने लगा.

जब्ती कार्रवाई और मामला दर्ज

इसके बाद आरपीएफ ने बरामद रेल संपत्ति की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर गवाहों की मौजूदगी में जब्ती सूची तैयार की और सामग्री को जब्त कर लिया. आरोपी को उसके अधिकारों की जानकारी देते हुए मानवाधिकार के नियमों का पालन कर गिरफ्तार किया गया. आरपीएफ पोस्ट पतरातू में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच का जिम्मा उप निरीक्षक सोनू कुमार को सौंपा गया है. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड में वामदलों का देशव्यापी आंदोलन, 29 मई से प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola