रेल अधिकारियों ने किया रेल आवासों का सर्वे
रेल अधिकारियों ने किया रेल आवासों का सर्वे
बरकाकाना : पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के बरकाकाना स्थित स्टेशन कॉलोनी, ट्रॉफिक कॉलोनी, रेल विहार कॉलोनी, लोको कॉलोनी पोचरा में रेल आवासों का सर्वे बुधवार को जांच दल द्वारा किया गया.
आपके शहर में
जांच दल में वेलफेयर निरीक्षक पीएस साजिद, आईओडब्लू विनय कुमार, आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुमार, एमसी देवधरिया, दिवाकर सिंह समेत आरपीएफ व आरपीएफ के जवान शामिल थे.
जांच दल द्वारा खाली रेल आवास, अवैध अतिक्रमण किये गये रेल आवास व रेलकर्मियों द्वारा किराये पर लगाये गये रेल आवासों की जांच की गयी. जांच दल ने बताया कि यह पूरे धनबाद रेल मंडल के विभिन्न रेल कॉलोनियों में चलाया जा रहा है. जांच दल द्वारा अपनी रिर्पोट वरीय अधिकारियों को सौंपेगे. जिसके बाद दोषी लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए