पूरबडीह व सोसोकला में मनी संत रविदास जयंती
पूरबडीह व सोसोकला में मनी संत रविदास जयंती
गोला. गोला प्रखंड के पूरबडीह व सोसोकला गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनायी गयी. वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, उनके विचारों व समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समरसता, समानता व भाईचारे का संदेश दिया. जयंती समारोह के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुरारी राम, बद्री राम, सकुंद राम, कमलेश राम, राजकुमार, अजगर राम, ज्ञानी राम, सचिन राम, दिलीप राम, नरेश राम, राजेंद्र राम, भजन राम, आदर्श राम, उमेश राम, सुरेश राम, पिंटू राम, आदर्श राम, मिथलेश राम, मंजित राम, तापेश्वर राम, प्रशांत राम, रवींद्र राम, भोला राम की सक्रिय भूमिका रही. सोसोकला में शंकर राम, राजकुमार राम शामिल हुए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए