बंद नहीं हो रहा है ओवरलोड वाहनों का आवागमन, पुलिस-प्रशासन मौन
बंद नहीं हो रहा है ओवरलोड वाहनों का आवागमन, पुलिस-प्रशासन मौन
धनेश्वर प्रसाद, कुजू
जिले की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों का पहिया रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस की नाक से सरेआम गुजर रहे ओवरलोड वाहनों को कौन रोकेगा, इसका कुछ पता नहीं. वाहनों में ओवरलोडिग बढ़ने से क्षेत्र की सड़कों पर इसके कारण हादसे भी बढ़ रहे हैं. बढ़ते हादसों से लोग दुखी हैं. लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा नहीं कसे जाने पर पुलिस और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल किया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की मिलीभगत के चलते यह ओवरलोड डंपर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं. ओवरलोडिंग को देखते हुए ट्रक, टेलर, हाइवा ओनर एसोसिएशन द्वारा कोरिया घाटी सरना चौक में अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाया जा रहा है. आंदोलन के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि ओवरलोड के विरुद्ध अनिश्चितकालीन आंदोलन को लेकर पूर्व में ही जिले के अधिकारी से लेकर राज्य मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को आवेदन भेज कर सूचना दी गयी है. इसके बाद भी कोई पहल नहीं हुई. ट्रक मालिकों का कहना था कि ओवरलोडिंग रोकने का कार्य पुलिस प्रशासन व खनन विभाग है, लेकिन ये काम हमलोगों का करना पड़ रहा है. ऐसे में अगर सवाल खड़ा हो रहा है कि जब पुलिस-प्रशासन ही मौन है, तो ओवरलोडिंग रोकेगा कौन.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए