ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़े : डीसी

Updated:
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़े : डीसी

विज्ञापन

पार्क, सदर अस्पताल और बस स्टैंड में शौचालय का हुआ निर्माण रामगढ़. जिला प्रशासन ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने व उनके सर्वांगीण विकास के लिए तैयारी कर रहा है. प्रशासन का उद्देश्य उन्हें सम्मानजनक जीवन, समान अवसर, सामाजिक सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता प्रदान करना है. समाहरणालय परिसर स्थित पार्क, सदर अस्पताल और बस स्टैंड, रामगढ़ में शौचालय का निर्माण किया गया है. संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया है. अलग शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण मिलेगा. उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार व सम्मान दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है. ट्रांसजेंडर समुदाय को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने, कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने व स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है. समाज कल्याण विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग व अन्य विभागों के माध्यम से पहचान पत्र, पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने काे कहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola