सीसीएल प्रबंधन ने तीन अवैध कोयला मुहानों को कराया बंद

Updated:
विज्ञापन

सीसीएल प्रबंधन ने तीन अवैध कोयला मुहानों को कराया बंद

विज्ञापन

हेसागढ़ा क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले निकासी की मिल रही थी शिकायत. मांडू. मांडू थाना क्षेत्र के कुजू कोलियरी प्रबंधन ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेसागढ़ा काली मंदिर के समीप तीन अवैध कोयला मुहानों को बंद करा दिया. इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप है. जानकारी के अनुसार, प्रबंधन को हेसागढ़ा क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले की निकासी की शिकायत मिल रही थी. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कुजू कोलियरी प्रबंधन ने विशेष अभियान चला कर अवैध मुहानों को चिन्हित कर उन्हें पूरी तरह बंद करा दिया. अभियान का नेतृत्व परियोजना अधिकारी गोविंद साहू ने किया. मौके पर प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इससे जान-माल का भी गंभीर खतरा बना रहता है. ऐसे अवैध कार्यों पर आगे भी लगातार निगरानी रखी जायेगी. किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अभियान में मुख्य रूप से माइनिंग सरदार सुशील कुमार, अजीत भुइयां, सिक्योरिटी इंचार्ज शिवधार महतो, खाखून रविदास, प्रमोद गंझू, अशोक गंझू सहित सुरक्षा एवं तकनीकी टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola