रामगढ़ में 7 दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शुरू, चार राज्यों के प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चितरपुर कॉलेज में 21-27 सितंबर तक उच्च शिक्षा में प्रभावी शिक्षण, अधिगम और व्यावसायिक विकास पर एक सप्ताह का संकाय विकास कार्यक्रम आयोजित. जानें उद्देश्य और वक्ता.

विज्ञापन

चितरपुर(रामगढ़). चितरपुर कॉलेज एवं टर्टल फाउंडेशन फॉर रिसर्च एंड एजुकेशन ट्रस्ट, रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 27 सितंबर तक एक सप्ताह का संकाय विकास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का विषय 'उच्च शिक्षा में प्रभावी शिक्षण, अधिगम एवं व्यावसायिक विकास' है.

विज्ञापन

ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में चार राज्यों के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग ले रहे हैं.

आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और अनुसंधान क्षमता विकास पर जोर

कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा में आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षकों की शैक्षणिक और अनुसंधान क्षमता का विकास करना है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची के प्रो. डॉ. पीयूष रंजन ने उच्च शिक्षा में बदलती शिक्षण आवश्यकताओं, नवीन शिक्षण पद्धतियों एवं शिक्षकों की बदलती भूमिका पर अपने विचार रखे.

ये भी पढ़ें: पारा शिक्षकों की तीसरी आकलन परीक्षा का रास्ता साफ, 25 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन; पास होते ही मानदेय में 10% बढ़ोतरी

आयोजक मंडल और प्रमुख संरक्षक

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक चितरपुर कॉलेज के सचिव शफीक अनवर, संरक्षक डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल, सह-संरक्षक सह प्राचार्य डॉ. संज्ञा तथा अध्यक्ष डॉ. अशेष आनंद हैं. आयोजन सचिव ज्योति कुमारी और कार्यक्रम समन्वयक अंजली सिंह हैं.

प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान

कार्यक्रम में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, बीआईटी मेसरा तथा आदित्य विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ संसाधन व्यक्ति के रूप में शामिल हो रहे हैं. विभिन्न सत्रों में प्रभावी शिक्षण रणनीति, विद्यार्थी-केंद्रित एवं नवाचारी शिक्षण, मूल्यांकन तकनीक, शैक्षणिक नेतृत्व, अनुसंधान कौशल और उच्च शिक्षा के भविष्य जैसे विषयों पर व्याख्यान एवं विचार-विमर्श किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: मिड-डे-मिल के लिए झारखंड को मिले 302.13 करोड़ रुपये, जानें किन जिलों को मिला सबसे ज्यादा आवंटन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola