कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन

. डाडी प्रखंड के अन्तर्गत हुवाग पंचायत के कठरेहवा में 1 मार्च 2026 को कुडमी अधिकार महा रैली की सफलता को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

बलसरगा. डाडी प्रखंड के अन्तर्गत हुवाग पंचायत के कठरेहवा में 1 मार्च 2026 को कुडमी अधिकार महा रैली की सफलता को लेकर बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि आयोजित कार्यक्रम 1 मार्च 2026 को प्रभात तारा मैदान रांची में हर पंचायत से हजारों की संख्या में शामिल होकर अपनी हक अधिकार को मजबूत करेंगे. साथ ही केंद्र सरकार से है कि कुरमी/कुडमी अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करें एवं कुडमाली भाषा को संविधान कि आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की जायेगी. जिसमें मुख्य रूप से कुड़मी विकास मोर्चा केंद्रीय महासचिव कपिल देव महतो, सिकंदर महतो, संजय कुमार, इंद्र लाल महतो, राजेश महतो, सूबेदार महतो, सुधीर महतो, अरुण महतो, विक्की कुमार, सुरेश महतो, बैजनाथ महतो, गुरु दयाल महतो, सीताराम महतो सहित काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे. ..श्रमिक मध्य विद्यालय तोपा में 50वां स्थापना दिवस मना कुजू. श्रमिक मध्य विद्यालय तोपा में 50वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान परिवार द्वारा केक काटकर स्वर्णिम यात्रा का उत्सव मनाया गया. साथ ही कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए भावभीनी विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए जीवन में अनुशासन, मेहनत और संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी. मौके पर प्रधानाध्यापक लोकनाथ महतो, सचिदानंद सिंह, बिना देवी, वीरेंद्र कुमार, योगेश कुमार, आमिरुन निशा, पार्वती कुमारी आदि उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola