रामगढ़ में शिक्षक दिवस पर खास आयोजन, शिक्षकों ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 5 आर-3 शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षक के साथ विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

रामगढ़. शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बिजुलिया स्थित मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन छात्रा रानी प्रवीण और शोभा कुमारी ने किया. इसका उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के सम्मान के साथ हुई. इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में मनमोहक नृत्य और गीत प्रस्तुत किये. समारोह के दौरान शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयीं, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

प्राचार्य डॉ. आनंद किशोर ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola