रामगढ़: मां मनसा की भक्ति में डूबा नावाडीह बड़कीबांध, गाजे-बाजे के साथ तालाब पहुंचे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत करते कमिटी के लोग | Prabhat Khabar Network

नावाडीह बड़कीबांध में मनसा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि संजय प्रसाद ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और क्षेत्र में शांति की कामना की।

विज्ञापन

चैनपुर: नावाडीह बड़कीबांध में प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनसा पूजा मनायी गयी. इस अवसर पर पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि मांडू प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार, पंसस पूजा भारती, नावाडीह के पूर्व मुखिया बिनोद बिहारी महतो एवं भगवती देवी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य अतिथि संजय प्रसाद ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक होता है. पूजा-अर्चना से लोगों को सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है. उन्होंने लोगों को धार्मिक आयोजनों के माध्यम से आपसी एकता और भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया.

वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि मनसा पूजा आपसी एकता और भाईचारे के साथ मिल-जुलकर मनाने का पर्व है. ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ता है.

शुक्रवार देर शाम पुजारी कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ छोटकी आहार तालाब पहुंचे. यहां मेवा पांडेय ने पुजारी गौरी महतो एवं फूलचंद महतो से विधिवत पूजा-अर्चना करायी. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से देवी मनसा की आराधना की.

कार्यक्रम का संचालन बिनोद बिहारी महतो ने किया. पूजा कमेटी की ओर से अतिथियों को फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि लालेश्वर प्रसाद, सुमेश्वर महतो, महावीर महतो, उमेश महतो, पूजा कमेटी के अध्यक्ष चेतलाल महतो, उपाध्यक्ष संजय महतो, सीताराम महतो, रोहित महतो, सचिव राजेंद्र महतो, सह सचिव प्रकाश महतो, दिलीप महतो, रजलाल महतो, कोषाध्यक्ष तापेश्वर महतो, उप कोषाध्यक्ष बिनोद महतो समेत बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित थे.

यह भी पढें: रक्षाबंधन पर सजा मगनपुर बाजार, रंग-बिरंगी राखियों से गुलजार हुए चौक-चौराहे; खरीदारी को उमड़ी भीड़ 


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola