भादो महोत्सव को लेकर हुआ मंगल पाठ

Updated:
विज्ञापन

भादो महोत्सव को लेकर हुआ मंगल पाठ

विज्ञापन

रामगढ़. श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित चार दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को श्री राणी सती दादी मंदिर में मंगल पाठ का आयोजन किया. गणेश पूजन के साथ पाठ शुरू हुआ. दादी मंदिर के पंडित बृजेंद्र तिवारी व राधा रमन ने यजमान बुट्टू शर्मा व उनकी पत्नी सीमा शर्मा से गणेश पूजन कराया. दादी जी के दरबार को सजाया गया था. दादी जी को नाव पर बैठाया गया था. कोलकाता की पाठ वाचक निशा सोनी ने भजनों के साथ दादी जी का मंगल पाठ किया. पांच सौ दादी भक्तों ने मंगल पाठ में भाग लिया. विधायक सुनीता चौधरी ने श्री राणी सती दादी जी के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया. दादी जी के जन्मोत्सव पर दादी भक्त निधि अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, नीति बरेलिया, रश्मि पोद्दार, चांदनी अग्रवाल, रितु अग्रवाल, अंचल अग्रवाल, सृष्टि अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, रीता अग्रवाल, संजना अग्रवाल, प्रीति जैन, संगीता एवं निशा मोदी ने नृत्य प्रस्तुत किया. महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ दादी जी का मंगल पाठ संपन्न हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola