रेल हादसे के बाद राहत बचाव का किया मॉक ड्रिल
रेल हादसे के बाद राहत बचाव का किया मॉक ड्रिल
बरकाकाना. पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के तत्वावधान में बुधवार को रेलवे ग्राउंड बरकाकाना में ट्रेन डिरेल के बाद राहत और बचाव कार्य को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इसमें रेलवे विभिन्न विभाग ने भाग लिया. मॉक ड्रिल के तहत ट्रेन संख्या 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की गंभीर दुर्घटना का परिदृश्य तैयार किया गया. दो डिब्बों को दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में रखा गया. इसमें एक डिब्बा पलटा हुआ और दूसरा उसके ऊपर चढ़ा हुआ दिखाया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर तबरेज सज्जाद अहमद ने बताया कि यह मॉक ड्रिल एक नियमित अभ्यास है, जो आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए टीम को तैयार रखने और उपलब्ध क्षमताओं को परखने का अवसर प्रदान किया जाता है. अभ्यास को असली रूप देने के लिए एक काल्पनिक (नकली) स्थिति बनायी गयी. इसमें दिखाया गया कि यात्रियों से भरी एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. जैसे ही हादसे की खबर मिली, रेलवे की आपदा प्रबंधन टीम के साथ-साथ एनडीआरएफ, आरपीएफ, जीआरपी, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए