केदला में बाल समिति का गठन, बाल विवाह रोकने और बच्चों के स्कूल में शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर
बैठक में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar
लईयो के नवप्राथमिक विद्यालय में बाल समिति का गठन किया गया है. यह समिति बाल विवाह रोकने और बच्चों के शत-प्रतिशत स्कूल नामांकन सुनिश्चित करने का कार्य करेगी.
केदला से वकील की रिपोर्ट
आपके शहर में
केदला (रामगढ़). नवप्राथमिक विद्यालय लईयो दुधीबांध में गुरुवार को महिलाओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता आंगनबाड़ी सेंटर दुधीबांध की सेविका कुमारी नीतू सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से बाल समिति का गठन किया गया.
इसमें सेविका कुमारी नीतू सिंह, वार्ड सदस्य राजनंदनी, भारती पटेल, विद्यालय के शिक्षक हीरालाल रजवार, शानू कुमार सहित महिला समूह की दो महिलाओं को शामिल किया गया. यह कार्य एक संस्था के द्वारा किया गया.
बाल विवाह और बाल अपराध रोकने का करेगी काम
इस मौके पर नीतू सिंह ने कहा कि समिति क्षेत्र में बाल विवाह को रोकने, शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने सहित बाल संरक्षण का कार्य करेगी. इसके अलावा समिति बाल अपराध को रोकने का भी काम करेगी. बैठक में दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं.
ये भी पढ़ें: 260 से ज्यादा पहियों वाली गाड़ी से रामगढ़ घाटी में लगा जाम, विशाल मशीन देखने उमड़ी भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए