बाबा श्याम के भजनों से भक्तिमय हुआ कुजू, अजा एकादशी पर हुआ भावपूर्ण कीर्तन
फोटो फ़ाइल संख्या 8 कुजू सी: सजा दरबार | Prabhat Khabar Network
कुजू में अजा एकादशी के अवसर पर श्री श्याम परिवार द्वारा भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की भक्ति में लीन होकर पूजा-अर्चना की।
कुजू. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी के अवसर पर सोमवार की रात कुजू में श्री खाटू श्याम प्रभु का भावपूर्ण कीर्तन आयोजित किया गया. श्री श्याम परिवार कुजू, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगायी.
कीर्तन कुंदरिया बांध स्थित मंतोष केशरी के आवास परिसर में आयोजित हुआ. इस दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर तालियां बजाते हुए भक्ति में लीन नजर आये. पंडित रवि पांडेय ने यजमान निक्कू केशरी को विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान कराया.
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए