चुट्टूपालू घाटी में दर्दनाक हादसा, गड्ढे में गिरा सरिया लदा ट्रेलर; चालक-उपचालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

चुटुपाली घाटी में दुर्घटनाग्रस्त टेलर व मौके पर अन्य लोग : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चुट्टूपालू घाटी में सरिया लदे एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर जाने से चालक और उपचालक की दर्दनाक मौत हो गई. यह घाटी लगातार हो रहे हादसों के कारण चिंता का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

विज्ञापन

रामगढ़-रांची फोरलेन पर चुट्टूपालू घाटी में 7 सितंबर की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा ट्रेलर (WB 37 L 7826) घाटी उतरने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाईं ओर खाली स्थान में घुस गया और आगे गड्ढा होने के कारण अनियंत्रित ट्रेलर सीधे लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया.

अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ट्रेलर

ट्रेलर में सरिया लोड था. अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने के दौरान सरिया आगे की ओर खिसक गया और केबिन की चेचिस को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया, सरिया केबिन के अंदर इस कदर घुस गया कि चालक और उपचालक को बचने का कोई मौका ही नहीं मिला और दोनों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद एक मृतक के शव को निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है. जबकि दूसरे शव को निकालने का कार्य हाइड्रा मशीन की मदद से जारी है.

लगातार हादसों से बढ़ी चिंता

घाटी में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. जिला प्रशासन और एनएचएआई द्वारा समय-समय पर प्रयास किए जा रहे हैं. जैसे कि स्पीड ब्रेकर बनाना और साइनबोर्ड लगाना. लेकिन इन प्रयासों का असर ज़मीनी तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है. घाटी क्षेत्र में हादसों का सिलसिला अभी भी जारी है. जिससे लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में 12 लोगों को कमरों में किया बंद, 4 लाख के जेवरात ले उड़े चोर; जांच में जुटी पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola