विश्वकर्मा पूजा पर कुजू में एक हजार घरों में जलेंगे दीप, उज्ज्वला फाउंडेशन ने लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उज्ज्वला फाउंडेशन की बैठक में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 1000 सदस्यों के घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना की जाएगी।

विज्ञापन

कुजू. भाजपा जिला महामंत्री सह उज्ज्वला फाउंडेशन के अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति की अध्यक्षता में मंगलवार को जेपी रेस्टोरेंट में फाउंडेशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित करने को लेकर कई निर्णय लिये गये.

विज्ञापन

बैठक में सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट रखने तथा आवश्यक प्रविष्टियों के साथ सभी सदस्यों के हस्ताक्षर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के किसी भी पदाधिकारी या सदस्य का रजिस्टर अधूरा नहीं रहना चाहिए. सभी रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखना संगठन की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

बैठक में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसके तहत शाम पांच से छह बजे के बीच करीब एक हजार महिलाओं के घरों में एक-एक दीप जलाने का संकल्प लेने की बात कही गयी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की जायेगी. महिलाओं से अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान में सहभागिता करने की अपील की गयी.

बैठक में परमेश्वर केशरी, आशा कुमारी, मनसरी देवी, अमिता देवी, कौशल्या देवी, सुमन, संगीता, मीना और गुड़िया सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola