सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि के बाद भाकपा माले ने तय किए आगामी कार्यक्रम, जन मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का निर्णय
उपस्थित भाकपा माले के लोग | Prabhat Khabar Network
भाकपा माले की गिद्दी में हुई बैठक में महेंद्र सिंह और लालमोहन बेदिया का शहादत दिवस तथा जयंत गांगुली का स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
गिद्दी. भाकपा माले की बैठक मंगलवार को गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य आरडी मांझी ने की. बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी.
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी निर्णय लिये गये. 10 सितंबर को टाटी झरिया में महेंद्र सिंह का शहादत दिवस और 28 सितंबर को गिद्दी में लालमोहन बेदिया का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं, 25 सितंबर को हेसालौंग में जयंत गांगुली का स्मृति दिवस आयोजित किया जायेगा.
बैठक में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. पार्टी को मजबूत बनाने, जन समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने और संगठन के विस्तार को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
बैठक का संचालन प्रखंड सचिव अशोक गुप्ता ने किया. मौके पर सोहराय मांझी, रसका हेंब्रम, सुरेश बेदिया, सुनील कुमार किस्कू, मनाराम हेंब्रम, सुखराम हेंब्रम, तूफानी राम, धनु टुडू, पतिलाल मरांडी और नागभूषण सहित अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए