राजद ने मनायी जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि
राजद ने मनायी जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि
रामगढ़. राष्ट्रीय जनता दल,रामगढ़ ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि जिला कार्यालय में मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो गुलजार अंसारी ने की. वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व व सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को याद किया. श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजद झारखंड गिरधारी गोप थे. संचालन भानु प्रताप यादव ने किया. मौके पर बबलू खान, नरेश, नौशाद आलम, सुबोध कुमार सिंह, ललन सिंह, मो जब्बार, सुनीता देवी, अजय सिंह, अरुण कुमार गुप्ता ने अपने विचार रखे. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शौकत खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मांडू विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी शाहिद सिद्दीकी, रमेश प्रसाद यादव, राजकुमार केसरी, संजय यादव व सुनील कुमार महतो मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए