कैग के डायरेक्टर ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा
कैग के डायरेक्टर ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा
रजरप्पा. कैग के डायरेक्टर गिरीश चंद्र मुर्मू व प्रिंसिपल डायरेक्टर विश्वनाथ सिंह जोदोन शनिवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा – अर्चना कर मत्था टेका. नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. पूजा – अर्चना के पश्चात अधिकारियों ने भैरवी – दामोदर संगम स्थल का जायजा लिया. इनके यहां पहुंचने पर रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया. इनके मंदिर आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था. थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय सदल-बल मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए