राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चमके केंद्रीय विद्यालय पतरातू के खिलाड़ी, सात खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

प्रमाण पत्र के साथ छात्र

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय विद्यालय पतरातू के सात खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. वॉलीबॉल टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि एक छात्र ने रोप स्किपिंग में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता.

विज्ञापन

पतरातू. केंद्रीय विद्यालय पतरातू के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता से लौटे सात खिलाड़ियों को शनिवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

विद्यालय की छात्राओं अंजलिना लकड़ा, प्रिया कुमारी व प्रीति कुमारी ने रांची संभाग की अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया. टीम ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं, विद्यालय के छात्र अनिकेत कुमार, मोनू कुमार शर्मा व सक्षम कुमार भी रांची संभाग की अंडर-17 बालक वॉलीबॉल टीम का हिस्सा रहे.

इसके अलावा कक्षा नौवीं के छात्र पंकज प्रकाश ने रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण व एक रजत पदक अपने नाम किया. विद्यालय के प्राचार्य गौतम प्रियदर्शी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन विद्यालय के लिए गौरव की बात है.

विद्यालय के खेल शिक्षक डॉ जेके सिंह ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola