जेआईएस फाउंडेशन में उद्योग विभाग का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फोटो फाइल 18 जी-1 जागरूकता कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षक व युवा | Prabhat Khabar Network
जेआईएस फाउंडेशन गोला में जिला उद्योग केंद्र द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।
गोला: जिला उद्योग केंद्र की ओर से शनिवार को जेआईएस फाउंडेशन डीडीयू-केके गोला केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को सरकार की विभिन्न स्वरोजगार व उद्यमिता योजनाओं की जानकारी देना था. मुख्य वक्ता जिला उद्योग केंद्र के ईओडीबी मैनेजर अंशुमन सिंह ने युवाओं को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए स्टार्टअप शुरू करने, पंजीकरण प्रक्रिया, सरकारी सहायता व ऋण सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया.
उन्होंने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज व मुख्यमंत्री सारथी योजना की जानकारी दी.
बताया कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में यूएनडीपी के प्रोजेक्ट असिस्टेंट कुलदीप सिंह, संजय कुमार यादव व जेआईएस टीम के सदस्यों की भूमिका रही. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए