जनता मजदूर संघ की बैठक

Updated:
विज्ञापन

जनता मजदूर संघ की बैठक

विज्ञापन

भुरकुंडा : जनता मजदूर संघ की बैठक शुक्रवार को सौंदा डी स्थित कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमोद कुमार सिंह ने की. बैठक में यूनियन की मजबूती, कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा पर चर्चा की गयी. क्षेत्रीय सचिव ललन सिंह ने कहा कि राजकुमार सिंह का तबादला सयाल डी परियोजना में कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसका हमारी यूनियन विरोध करती है. उन्होंने प्रबंधन से पुन: राजकुमार को पुराने स्थल पर पदस्थापित करने की मांग की. कहा कि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा. मजदूरों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर प्रबंधन को सौंपने का भी निर्णय हुआ. बैठक में अर्जुन कुमार पासवान, राजकुमार सिंह, विजय पांडेय, फिरोज खान, रवि कुमार, लखन रविदास आदि उपस्थित थे.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola