एमएसएमइ की चुनौतियों पर जागरूकता कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन

एमएसएमइ की चुनौतियों पर जागरूकता कार्यशाला

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ स्थित होटल शिवम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमइ) क्षेत्र की चुनौतियों पर जागरूकता कार्यशाला हुई. इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राज्य अध्यक्ष विजय मेवाड़, जीआइजेड शरत सिंह, डीआइसी अंशुमान सिंह, ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी के प्रबंधक अनीजित भट्टाचार्य व विकास कुमार मौजूद थे. प्रतिभागियों ने वित्तीय संसाधनों तक सीमित पहुंच, बाजार संपर्क की कमी, प्रौद्योगिकी अपनाने में बाधा व नीतिगत जटिलताओं पर अपने अनुभव रखे. सुझाव व अनुशंसा के आधार पर राज्य में लघु उद्योग, कारीगरों के सशक्तीकरण के कार्यान्वयन की रणनीति तय की जायेगी. गौरतलब हो कि कार्यक्रम में एमएसएमइ प्रतिनिधि, उद्योग संगठन, लघु उद्योग भारती के सदस्य, रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, लघु उद्यमी व स्थानीय कारीगर शामिल थे. चर्चा का मुख्य उद्देश्य एमएसएमइ क्षेत्र के समक्ष प्रमुख चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola