एकजुटता का सशक्त माध्यम है होली का त्योहार : अध्यक्ष

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 01 Mar 2026 10:54 PM

विज्ञापन

एकजुटता का सशक्त माध्यम है होली का त्योहार : अध्यक्ष

विज्ञापन

कुजू. झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ जगेसर पलानी परगना ने रविवार को रांची रोड स्थित रॉयल पेपर सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में जगेसर पलानी परगना के 24 गांवों के शौंडिक समाज के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अनिल प्रसाद, केंद्रीय महासचिव कुलदीप प्रसाद, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष दयामंती देवी तथा प्रदेश संरक्षक अशोक प्रसाद ने किया. समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अनिल प्रसाद ने की. मंच संचालन स्वर्णिम साहू ने किया. अनिल प्रसाद ने कहा कि होली मिलन समारोह केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी एकजुटता का सशक्त माध्यम है. इस अवसर पर अशोक प्रसाद, कुलदीप प्रसाद, शंकर प्रसाद, धनेश्वर प्रसाद, अरुण साहू, विजय साहू, अमित कुमार ने भी अपने विचार रखे. होली को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. निकाय चुनाव में विजयी वार्ड पार्षद राहुल कुमार उर्फ सोनू साव के साथ महिला मोर्चा ग्राम कमेटी के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर मथुरा साहू, भीम प्रसाद साहू, हीरालाल साहू, महेश प्रसाद साहू, रामाशंकर प्रसाद, शिव प्रसाद साहू, हरिशंकर प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, ज्योतिंद्र साहू, रवींद्र प्रसाद, गुलाब साहू, बाढ़ो साहू, उमेश प्रसाद साहू, रतन प्रसाद साहू, संजय प्रसाद, संजय प्रसाद साहू, महावीर साहू, अरविंद कुमार, लखन प्रसाद, दयामंती देवी, बिंदु देवी, योगेंद्र प्रसाद साहू, प्रदीप प्रसाद, संतोष साहू, दिनेश प्रसाद साहू, संजय शाह, संजय प्रसाद, सुरेश साहू, राजेश प्रसाद, अमित साहू, धनेश्वर प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद उपस्थित थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola