रौनियार वैश्य समाज ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 22 Feb 2026 10:51 PM

विज्ञापन

रौनियार वैश्य समाज ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

विज्ञापन

रौनियार समाज के लोग बच्चों को अच्छा संस्कार दें : सुखदेव प्रसाद रामगढ़. बिजुलिया स्थित लायंस क्लब के सभागार में रविवार को रौनियार वैश्य समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सम्मानित अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत माला, टोपी, बैच लगा कर व शॉल ओढ़ाकर किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन हेमचंद हेमू की तस्वीर पर माला पहनाकर किया गया. स्वागत भाषण समिति के महासचिव अवधेश साहू ने दिया. इस दौरान श्री साहू ने समिति की वर्ष भर की उपलब्धियों को समाज के बीच रखा. उन्होंने समाज के लिए धर्मशाला निर्माण व मेडिकल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग महासभा से की. मौके पर झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद ने कहा कि रौनियार समाज के लोग बच्चों को अच्छा संस्कार दें. कहा कि संस्कार अपनी जड़ों से जुडा रहे. महासचिव बैद्यनाथ गुप्ता ने बच्चों को अच्छी शिक्षा व योग्य बनने पर भी बल दिया. प्रदेश कोषाध्यक्ष ने फंड को अधिक से अधिक संग्रह करने के लिए कहा. डॉ राजीव गुप्ता ने कहा कि समाज के प्रतिभावान छात्रों को आगे लाने के लिए उन्हें सम्मानित करने की जरूरत है. धीरज साहू ने होली के गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया. सभी ने एक दूसरे को रंग -गुलाल लगाकर प्रेम का संदेश दिया. धन्यवाद ज्ञापन गजाधर साहू व मंच संचालन दिलीप शाह व अवधेश साहू ने किया. समारोह को आदित्य साहू, विकास गुप्ता, दिनेश प्रसाद गुप्ता, अंबिका गुप्ता, प्रदेश युवा अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी संबोधित किया. समारोह में भगवान साहू, सावित्री गुप्ता, मधु गुप्ता, विजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजेश प्रसाद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राहुल गुप्ता, आभा गुप्ता, रणधीर गुप्ता, जटाधारी साहू, ईश्वर दयाल साहू, लक्ष्मी साहू, रमेश साहू, सुजीत गुप्ता, बद्री साहू, रीना देवी, सुमन गुप्ता, सीमा गुप्ता, विमला देवी, ललित गुप्ता, अर्चना गुप्ता, माहीगुप्ता, खुशी गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सुदेश गुप्ता, उमा साहू, राजेश साहू, अयोध्या साहू साहू, सीताराम साहू, अशोक गुप्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola