घर में फंदे से झूलता मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

हत्या की आशंका

विज्ञापन

उरीमारी. भुरकुंडा थाना अंतर्गत सयाल आठ नंबर कुम्हारगढ़ा निवासी श्रवण कुमार की पत्नी श्वेता देवी (28) का शव उनके कमरे में शुक्रवार की दोपहर को फंदे से झूलता हुआ मिला. घर में श्वेता के दो बच्चे थे. परिवार के अन्य लोग घर में नहीं थे. पड़ोसियों ने परिवार के लोगों को मामले की सूचना दी. श्वेता के देवर ने शव को फंदे से उतारा. श्वेता का पति श्रवण कुमार गाड़ी चलाता है. श्रवण के माता-पिता बगल के घर में रहते हैं. सभी मौके पर जुटे. शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी. तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि शव को देखकर मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमॉर्टम कराया जायेगा. मामले की जांच की जा रही है. श्वेता का मायके रजरप्पा में है. वह शनिवार को मायके जानेवाली थी. श्वेता की मां ने कहा कि श्वेता की हत्या हुई है. श्वेता की शादी 2014 में हुई थी. पुलिस इस मामले में देवर रवि प्रजापति व उसके दोस्त मोहन कुमार मुंडा से पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola