हेमंत सरकार ने जनता को केवल ठगा है : आजसू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 9:47 PM
हेमंत सरकार ने जनता को केवल ठगा है : आजसू
गिद्दी (हजारीबाग). आजसू बूथ प्रभारियों की बैठक रविवार को गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता संजीत पटेल ने की. बैठक में आजसू के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार साहू व केंद्रीय सचिव गुड्डू यादव ने कहा कि हेमंत सरकार पिछले पांच वर्षों तक झारखंड की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है. मंईयां सम्मान योजना के बलबूते इंडिया गठबंधन महिलाओं का वोट लेना चाह रही है, लेकिन महिलाओं में सरकार के प्रति नाराजगी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से मांडू विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो को विजयी बनाने की अपील की. इसका संचालन धर्मेंद्र चौधरी ने किया. बैठक में कमलेश सिंह, परमेंदर सिंह, किशोर, छोटू चौधरी, छोटू सिंह, पप्पू, राजकुमार केशरी, राजू प्रजापति, रघु प्रजापति, प्रभात कुमार, विजय सिंह, रॉबिन, संजीत ठाकुर, सन्नी, अनुज महतो, कुलदीप कुमार, लालू, सुमू, राजेश उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










