गोला में भाजपा मंडल की बैठक, सेवा संकल्प अभियान और 11 सितंबर के घेराव की बनी रणनीति
बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
गोला में भाजपा मंडल की बैठक में सेवा संकल्प अभियान और रामगढ़ में डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की रणनीति पर चर्चा की गई। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
गोला. गोला स्थित संस्कार प्ले स्कूल में भाजपा गोला मंडल की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने की. जबकि संचालन महामंत्री विकास मणि पाठक ने किया. बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी विजय जायसवाल, रामगढ़ सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह एवं जिला सह कोषाध्यक्ष मनोज कुमार महतो मौजूद थे. नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत मंडल एवं बूथ स्तर पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. बैठक में रांची में आंदोलनरत छात्राओं पर दर्ज मामले को वापस लेने व प्रशासनिक विफलताओं के विरोध में 11 सितंबर को रामगढ़ में प्रस्तावित डीसी-एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम की सफलता पर भी चर्चा हुई. नेताओं ने कहा कि घेराव में गोला मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आम जनता शामिल होंगे. मौके पर हरीश बर्मन, प्रदीप कुशवाहा, माधुरी देवी, मंजू देवी, प्रमोद रजवार, प्रीतम, अनिल कुमार, सचिन कुमार, झूलन महथा, उज्जवल चक्रवर्ती, प्रदीप बर्मन, बालेश्वर प्रजापति, कैलाश करमाली, देवदत्त महतो, कार्तिक महतो, जय किशोर महतो, शिव महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए