सिदो-कान्हू जिला मैदान में आयोजित हुआ मुख्य समारोह, कई कार्यक्रम हुए
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 28 Jan 2026 12:16 AM
सिदो-कान्हू जिला मैदान में आयोजित हुआ मुख्य समारोह, कई कार्यक्रम हुए
गणतंत्र की स्थापना से ही महान स्वतंत्रता सेनानियों का साकार हुआ सपना : उपायुक्त रामगढ़. बाजारटांड़ स्थित सिदो-कान्हू जिला मैदान में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया. उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने परेड का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने झंडोत्तोलन कर जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी. उपायुक्त ने कहा कि 1950 में हमारे देश का संविधान प्रभावी हुआ. स्वतंत्र गणतंत्र की स्थापना से महान स्वतंत्रता सेनानियों का सपना साकार हुआ. हमारे संविधान की प्रस्तावना, भारत के नागरिक के रूप में देश के प्रति अधिकार को रेखांकित करते हुए समतामूलक देश की आधारशिला रखता है. जिला प्रशासन आपदा मित्र के तहत नयी पहल करते हुए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण दे रहा है. उन्होंने राष्ट्रीय पर संविधान की मूल भावना को केंद्र में रखते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने को कहा. बेहतरीन प्रदर्शन करनेवालों को किया गया सम्मानित : उपायुक्त ने परेड में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले ज्ञान मंदिर पारसोतिया, ग्रामीण पुलिस चौकीदार, गुरुनानक पब्लिक स्कूल को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार व बैंड प्रस्तुति में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रामगढ़ को पुरस्कृत किया. झांकियों में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला समाज कल्याण कार्यालय, जिला शिक्षा कार्यालय रामगढ़ को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया. स्वतंत्रता सेनानी स्व रघुनाथ प्रसाद सिंह की आश्रिता को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी कमल किशोर बगड़िया व शिक्षक दिलीप शाह ने किया. उन्हें डीसी व एसपी ने सम्मानित किया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को भी सम्मानित किया. युवा कलाकार वैभव कुमार ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को पेंटिंग भेंट की. मौके पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










