गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा पतरातू बाजार, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
भंडारा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
पतरातू बाजार में गणेश उत्सव का पर्व भक्तिमय माहौल में मनाया गया. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर आयोजित भंडारे में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
पतरातू. पतरातू बाजार में मंगलवार को गणेश उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया. भगवान गणेश की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. पतरातू बाजार स्थित पूजा पंडाल में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गयी.
सुख-समृद्धि की कामना
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित भंडारे में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा.
आयोजन में इनकी रही भूमिका
गणेश उत्सव को सफल बनाने में शौरभ सेठ, राजेश साव, धर्मेंद्र कुमार, अजय साव, गुड्डू कुमार, बबलू कुमार, भोलू चौरसिया, अनिल साव, अभिषेक कुमार, गौरीशंकर, कृष्ण कुमार, पवन साव, छोटू साव, अफरोज, शुभम गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए