जिंदल स्टील पतरातू में मनाया गया इंजीनियर्स डे, केक काटकर इंजीनियरों ने साझा की खुशी
कार्यक्रम में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network
पतरातू जिंदल स्टील परिसर में इंजीनियर्स डे का विशेष आयोजन हुआ. प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने इंजीनियरों के तकनीकी कौशल और संस्थान की प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया.
भुरकुंडा. इंजीनियर्स डे के अवसर पर मंगलवार को जिंदल स्टील पतरातू परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने किया. इस दौरान प्लांट के इंजीनियरों व अधिकारियों ने एकजुट होकर केक काटा और एक-दूसरे को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं दीं.
कार्यक्रम में इंजीनियरों के योगदान, तकनीकी दक्षता और औद्योगिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया. प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने सभी इंजीनियरों को बधाई देते हुए कहा कि देश के औद्योगिक व तकनीकी विकास में इंजीनियरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.
तकनीकी ज्ञान, नवाचार और समर्पण से संस्थान की प्रगति को नयी दिशा मिलती है. बदलते तकनीकी दौर में इंजीनियरों के सामने नयी चुनौतियों के साथ बेहतर अवसर भी हैं. निरंतर सीखने और नवाचार की भावना संस्थान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
मौके पर महाप्रबंधक संतोष कुमार, सुभाष शरण, अभय सिंह, रुपेश कुमार, विनोद सिंह, आशीष बेनेट, प्रवीण कुमार, डॉ संजीव द्विवेदी, आरडी शर्मा, आलोक कुमार, प्रशांत उपाध्याय, दीपक कुमार, अमानी व प्रीति मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए