महाराष्ट्र पुलिस ने साइबर ठगी मामले में एक को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस ने साइबर ठगी मामले में एक को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने साइबर ठगी मामले में एक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

::::80 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का है आरोप, छापामारी कर पकड़ा रामगढ़. महाराष्ट्र प्रदेश के ठाणे जिला के वागले एस्टेट पुलिस ने बुधवार को रामगढ़ पुलिस की मदद से गुरुनानक मुहल्ले से आशीष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. उस पर करीब 80 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड में शामिल रहने का आरोप है. यह कार्रवाई ठाणे जिले के वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पीआइ देवकर के नेतृत्व में की गयी. महाराष्ट्र पुलिस की तीन सदस्यीय टीम विशेष जांच के तहत बुधवार को रामगढ़ पहुंची थी. अभियान में रामगढ़ पुलिस ने छापामारी कर एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि तीन जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में लगभग 80 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले की जांच के दौरान महाराष्ट्र पुलिस ने तकनीकी मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रैक किया. बैंक अकाउंट डिटेल्स की जांच की. जांच के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस रामगढ़ में छापेमारी की. जांच में आरोपी आशीष कुमार के बैंक खाते में साइबर ठगी से जुड़े लगभग 50 लाख रुपये जमा किये गये थे. इनमें से 35 लाख को उसने अन्य खातों में ट्रांसफर किया. पुलिस की तत्परता से लगभग 15 लाख रुपये को फ्रिज करने में सफलता मिली है. महाराष्ट्र व रामगढ़ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इधर, महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी आशीष कुमार को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाया जायेगा. यहां आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola