केदला: बाजे-गाजे के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह मिठाई और खिचड़ा बांटा
फोटो 26 केदला 01 जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्ने-ईद मिलादुन्नबी के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह जुलूस निकाले गए।
केदला: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन के अवसर पर बुधवार को कोयलांचल सहित इसके आसपास के क्षेत्र में जश्ने-ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के लईयो, परेज, प्रेमनगर, केदला नगर, भेलगढ़ा, भदवा बैंकर, बूटबेड़ा, न्यू बथान टांड़, दाउद नगर, परसाबेड़ा आदि जगहों पर जुलूस निकाला गयी.
आपके शहर में
बाजे-गाजे के साथ सड़कों पर जुलूस निकालकर लोगों ने काफी अकीदत के साथ हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैही बस्सलम को याद किये. इस दौरान कई जगहों पर मिठाई से लेकर खिचड़ा का वितरण किया गया.
वहीं कई जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद(सअ) के जीवन, शिक्षा, और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान जुलूस में वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस प्रशासन मुस्तैद देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए