पतरातू में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नात-ए-पाक और धार्मिक नारों से गूंजा क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन

जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

पतरातू में बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण आयोजन हुआ।

विज्ञापन

पतरातू: बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को पतरातू समेत आसपास के गांवों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने श्रद्धा व उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला.विभिन्न क्षेत्रों से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.इस दौरान पूरा क्षेत्र नात-ए-पाक और धार्मिक नारों से गूंजता रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस के दौरान अल्लाह-हू-अकबर, नारे तकबीर और आमद-ए-रसूल के नारे लगाए.मस्जिद कॉलोनी पीटीपीएस, जयनगर, सांकुल, हफुआ, पालू, रोचाप, पतरातू, सोलिया, पलानी, उचरिंगा और तालाटांड सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस निकाला गया.जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचा.

मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की टीम मुस्तैद रही.जुलूस के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी.मिलादुन्नबी के अवसर पर उचरिंगा के मुहर्रम मैदान, पालू, पतरातू व हफुआ में मिलाद का आयोजन किया गया. यहां आलिमों ने नात-ए-पाक और कलाम पेश करने के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन एवं उनके संदेशों पर तकरीर की.

जुलूस में अब्दुल क्यूम अंसारी, मो सलीम, एम रहमान, वारिस खान, कलाम अंसारी, अलीम अंसारी, मुस्ताक अंसारी, नदीम सरवर, मुमताज अंसारी, जन्नत हुसैन, मिन्हाज अंसारी, इस्लाम अंसारी, मतलुब, इजहार अंसारी, लियाकत अंसारी, रिजवान अंसारी, आबिद अंसारी, मेहबूब अंसारी, समीम, शाहिद अफरीदी, सलीम अंसारी, शौकत खान, ऐनुल हक, उमर फारूक, नासिर हुसैन, इरफान अंसारी, लुकमान हकीम, दाऊद, तबारक, इम्तियाज, सुलेमान, इरशाद, मुख्तार, रयूब, मुन्ना अंसारी, सलामत अंसारी, मकसूद अली, अरमान शाह, मुस्तफा अंसारी, सरफराज अहमद, शाहनवाज अंसारी, यासीन अंसारी, अख्तर अंसारी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola