सड़क दुर्घटनाओं में बच्ची सहित छह घायल, एक महिला रेफर

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में बच्ची सहित छह घायल, एक महिला रेफर

सड़क दुर्घटनाओं में बच्ची सहित छह घायल, एक महिला रेफर

विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में बच्ची सहित छह घायल, एक महिला रेफर

तीन अलग-अलग घटनाओं से गोला में अफरातफरी

गोला. गोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार वर्षीय बच्ची सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया. गंभीर रूप से घायल एक महिला को सदर अस्पताल, रामगढ़ रेफर किया गया. पहली घटना रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के पॉलिटेक्निक मोड़ के पास हुई. यहां रामगढ़ की ओर जा रहा ऑटो सड़क पर आयी बकरी को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में कोरांबे गांव निवासी मुंदरी देवी व कुल्ही निवासी देवनंदन महतो घायल हो गये. मुंदरी देवी को गंभीर चोट आयी है. अन्य यात्रियों को मामूली चोट लगी है. दूसरी घटना, पूरबडीह जंगल के पास हुई. यहां ऑटो पलटने से 11 वर्षीय प्रतीक गुप्ता, 17 वर्षीय सुजाता गुप्ता व चार वर्षीय प्रीति गुप्ता घायल हो गये. तीनों घायल सिल्ली प्रखंड के हलमाद गांव के निवासी और एक ही परिवार के बताये जाते हैं. तीसरी घटना गोला-चारु पथ पर हुई. यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया. इससे करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही. बाद में क्रेन की मदद से वाहन हटाया गया. स्कॉर्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित बच गये.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola