पैंकी में प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल का डीसी ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

पैंकी में प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल का निरीक्षण करते डीसी ऋतुराज व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पैंकी में बस स्टैंड निर्माण के प्रस्तावित स्थल का रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने निरीक्षण किया. हालांकि, निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए स्थल बदलने की मांग की. उपायुक्त ने ग्रामीणों को कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

कुजू. पैंकी में बस स्टैंड निर्माण को लेकर बुधवार को रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे. उनके साथ मांडू सीओ तृप्ति विजया कुजूर, कर्मचारी रविभूषण ठाकुर सहित कुजू पुलिस बल मौजूद था.

विज्ञापन

अधिकारी जैसे ही प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे, ग्रामीणों ने सड़क पर उन्हें रोककर विरोध जताया. ग्रामीणों ने बस स्टैंड का निर्माण दूसरे स्थान पर कराने की मांग की. हालांकि, विरोध के बीच उपायुक्त ने स्थल का निरीक्षण किया.

ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रस्तावित स्थल पर करीब तीन एकड़ जमीन में बस स्टैंड बनाने की योजना है. उन्होंने ग्रामीणों से जमीन से संबंधित कागजात अंचल कार्यालय की ओर से लगाये जाने वाले कैंप में प्रस्तुत करने को कहा. कागजात के आधार पर जमीन का सत्यापन कर नक्शा तैयार किया जायेगा और रैयती जमीन को अलग किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola