नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में सरना यूनाइटेड कुजू चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

विजेता टीम को कप व राशि देते सांसद व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में युवाओं को खेल के मैदान पर लाने का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक मजबूती के साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच भी देता है.

विज्ञापन

कुजू. आज की युवा पीढ़ी को मोबाइल और कंप्यूटर की दुनिया से निकालकर खेल के मैदान तक लाना जरूरी है. खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच भी देता है. उक्त बातें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कही. वे बुधवार को पब्लिक हाई स्कूल कुजू के मैदान में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. फिट रहेंगे खिलाड़ी, तभी हिट रहेंगे. उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से नमो फुटबॉल टूर्नामेंट से जुड़ने का आह्वान किया.

विशिष्ट अतिथि कुजू महाप्रबंधक आरके सिन्हा ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए नियमित रूप से ऐसे आयोजन जरूरी हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया. प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की.

फाइनल मुकाबले में सरना यूनाइटेड कुजू ने गरगाली यूनाइटेड को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं महिला वर्ग में उलगुलान एफसी ने स्पोर्ट्स एकेडमी गरगाली को 3-0 से पराजित किया. अतिथियों ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया.

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बंटी तिवारी, संयोजक मुकेश साहू, भाजपा नेता रंजीत पांडेय, सत्येंद्र सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष संजय प्रसाद, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, रतन प्रसाद, शिव शरण प्रसाद, अमरेंद्र गुप्ता, तोकेश सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, डिंपल प्रजापति, रवि साहू, राजेश प्रसाद, पंचित महतो, विवेक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola