दीया साहू ने आइआइटी जेइइ में लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन

दीया साहू ने आइआइटी जेइइ में लहराया परचम

विज्ञापन

कुजू. अग्रसेन डीएवी भरेचनगर की छात्रा दीया साहू ने आइआइटी जेइइ मुख्य परीक्षा -2024 में 99.13 प्रतिशत अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यालय के गौरव को बढ़ाया है. वह प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है. उसने दशम व द्वादश बोर्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया था. विद्यालय के प्राचार्य निशिकांत कर ने दीया को सम्मानित किया. इस अवसर पर उसके माता-पिता भी विद्यालय में मौजूद थे. प्राचार्य निसिकांत कर ने उसकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर उसे बधाई दी. दीया ने कक्षा द्वादश विज्ञान के छात्र- छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ टिप्स दिये एवं उन्हें कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर शिक्षक के एम झा, एएन पाठक, मौसमी बनर्जी, नीरज पाठक, सुमित कुमार उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola