खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में रामगढ़ में कांग्रेस का महाधरना 27 अगस्त को

Updated:
विज्ञापन

खनिज संशोधन को लेकर बैठक करते कांग्रेस के कार्यकर्ता : प्रभात खबर

रामगढ़ में कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के खनिज संशोधन विधेयक और चंदा चोरी के विरोध में 27 अगस्त को सुभाष चौक पर महाधरना आयोजित करेगी.

विज्ञापन

रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़ जिला के कोठार स्थित मुंडा ढाबा में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को की गयी. बैठक में मुख्य रूप से विधायक सह जिलाध्यक्ष ममता देवी मौजूद थीं. बैठक में केंद्र सरकार के खान खनिज संशोधन विधेयक व खनिज सेस बिल और चंदा चोरी से जुड़े गंभीर सवालों को लेकर आंदोलन करने पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्त मामलों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी आंदोलन करेगी. ये भी पढ़ें: रामगढ़ में खनिज राजस्व के मुद्दे पर झामुमो का हल्लाबोल, 24 से जनजागरण अभियान; 7 सितंबर को प्रखंडों में धरना

27 अगस्त को सुभाष चौक में होगा महाधरना

जिला कमेटी 27 अगस्त को सुभाष चौक, रामगढ़ में महाधरना देगी. महाधरना को सफल बनाने के लिए जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर व्यापक तैयारी करने की बात कही गयी.

पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाएगी कांग्रेस

खान खनिज संशोधन विधेयक, चंदा चोरी एवं राजनीतिक चंदे से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर भी कांग्रेस पार्टी जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद करेगी. जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से महाधरना में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है.

7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की भी तैयारी

साथ ही 7 सितंबर को राजभवन के समीप आयोजित धरना-प्रदर्शन में रामगढ़ जिले से सशक्त भागीदारी की बात कही गयी. इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी. बताया गया कि झारखंड की जनता के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी.

मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, नप अध्यक्ष कुसूमलता मुंडा, तारिक अनवर, जेपी सिंह, दिनेश मुंडा, जाकिर अख्तर, बसंत कुमार महतो, राजेन्द्र महतो, हबीउल्लाह, भारत महतो, दिगंबर गुप्ता, प्रदीप सिंह, मनोज भुजहर, अनंत किशोर बेदिया, संजय साह, प्रकाश कर माली, निर्मल बेदिया, शमसुद खान, सुजीत पटेल, मीडिया चेयरमैन सह कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर मंगलेश मुख्य रूप से उपस्थित थे

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में गुमटी से घर तक फैला था गांजा कारोबार, पुलिस की रेड में 22 किलो से अधिक गांजा बरामद, एक गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola