मांडू में सावन की अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ : प्रभात खबर
सावन की अंतिम सोमवारी पर मांडू के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. बोल बम के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र, भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि.
फिरोज की रिपोर्ट
आपके शहर में
रामगढ़ जिले में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर मांडू के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ मांडू स्थित दुधी नदी पहुंचे और विधिवत जल उठाया.
इसके बाद श्रद्धालु बोल बम के जयघोष के साथ दुधी नदी से जल लेकर प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की.
हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र
इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा. श्रद्धालुओं में सावन की. अंतिम सोमवारी को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में भव्य सावन महोत्सव, भोलेनाथ की झांकियों और बच्चों के मनमोहक नृत्य ने मोहा मन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए