भुरकुंडा में घर तोड़े जाने पर भड़का आक्रोश, पुनर्वास नहीं हुआ तो अंचल कार्यालय घेरने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

भुरकुंडा | Prabhat Khabar Network

भुरकुंडा में विस्थापित परिवारों के घर तोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पुनर्वास और रोजगार की मांग को लेकर घेराव की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

भुरकुंडा से मोहम्मद इस्लाम की रिपोर्ट रामगढ़ जिले में भुरकुंडा बलकुदरा, जयनगर, रसदा और गेगदा के विस्थापित और प्रभावित ग्रामीणों की बैठक विजय मुंडा की अध्यक्षता में हुई. संचालन हरि प्रसाद सिंह ने किया. बैठक में 17 अगस्त को बारिश के बीच टेमान मुंडा, सियाल उरांव, राजू उरांव व शंकर मुंडा के घर को तोड़े जाने के मामले पर रोष व्यक्त किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से रह रहे परिवारों के आशियाने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में हटाए गये. ग्रामीणों ने कहा कि कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर पीवीयूएनएल प्रबंधन से वार्ता कर भूमिहीन परिवारों को जमीन व पक्का मकान उपलब्ध कराने, अधिग्रहित क्षेत्र से बाहर की जमीन पर रहने वाले प्रभावितों को चिह्नित स्थान पर घर बनाकर देने का आश्वासन दिया था.

पुनर्वास में देरी पर अंचल घेराव की चेतावनी

निर्णय हुआ कि यदि आश्वासन के अनुरूप शीघ्र पुनर्वास नहीं किया गया, तो अंचल कार्यालय का घेराव किया जायेगा. बैठक में अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया गया. कहा गया कि जमीन की रसीद निर्गत करने व विद्यार्थियों के जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र बनाने जैसे कार्य लंबे समय से लंबित हैं. ग्रामीणों ने पीवीयूएनएल प्रबंधन से बेघर हुए परिवारों को तत्काल पुनर्वास देने, चारों प्रभावित गांवों के विस्थापित युवाओं द्वारा उपलब्ध कराई गयी सूची के आधार पर योग्यता के अनुसार रोजगार देने की मांग की.

बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की रही मौजूदगी

बैठक में आनंद कुमार, पंचम साव, जगरनाथ गंझू, दिनेश मुंडा, खिरोधर कुमार, रवि महतो, राजकुमार मुंडा, राम प्रसाद उरांव, कपिल उरांव, सरफराज अंसारी, विकास मुंडा, अजय मुंडा, बहादुर उरांव, भुवनेश्वर कुमार, बबलू कुमार, राजू राम, विकास कुमार उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार; दो मोबाइल जब्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola