भुरकंडा : पटेल नगर के बंद घर से पांच लाख की चोरी का उद्भेदन

Updated:
विज्ञापन
भुरकंडा : पटेल नगर के बंद घर से पांच लाख की चोरी का उद्भेदन

भुरकंडा : पटेल नगर के बंद घर से पांच लाख की चोरी का उद्भेदन

विज्ञापन

दो नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार, चोरी का आभूषण बरामद. भुरकुंडा. पटेल नगर सीसीएल कॉलोनी निवासी संतोष कुमार मिश्रा के बंद क्वार्टर से 18 फरवरी की रात हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इनकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण व 15 हजार रुपये नकद बरामद किये गये हैं. रविवार को भुरकुंडा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस ने उक्त जानकारी दी. बताया कि दो नाबालिगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जांच के दौरान दोनों को पकड़ लिया गया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि इनलोगों ने सुंदर नगर भुरकुंडा के अभिषेक सोनी के माध्यम से चोरी के सामान को बेच दिया है. इसके बाद अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया. अभिषेक ने सोने का आभूषण होटल संचालक शास्त्री चौक के चंदन कुमार व ज्वेलरी शॉप संचालक राहुल वर्मा को बेच दिया था. इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया. आभूषण खरीदने के बाद सोनार राहुल वर्मा ने सोने का कुछ सामान गला दिया था. उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. चांदी का आभूषण नाबालिग चोरों के घर से मिला. पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिगों को चोरी के आभूषण के बदले 18 हजार रुपये दिये गये थे. बरामद सामान में सोने के कंगन, पायल, बिछिया, बिछिया, चांदी की अंगूठी, क्रिस्टल माला, चेन के अलावा गलाया गया आभूषण शामिल हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, भदानीनगर प्रभारी अख्तर अली, पतरातू प्रभारी शिवलाल गुप्ता, मंटू कुमार शर्मा, अजीत कुमार, बालेश्वर गंझू उपस्थित थे. दुकान में ज्वेलरी बेचनेवाले का आधार कार्ड जरूर लें सोनार : थाना प्रभारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने ज्वेलरी शॉप संचालकों से कहा है कि जो लोग दुकान में ज्वेलरी बेचने आते हैं, उससे उनका आधार कार्ड अवश्य लें. उनकी पहचान की पुष्टि करने के बाद ही उनसे गहने लें. थाना प्रभारी ने कहा कि जो लोग अपना घर बंद कर बाहर जा रहे हैं, वह पुलिस को इसकी सूचना जरूर दें.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola