पुलिस ने कोयला लदा स्कॉर्पियो को किया जब्त, चालक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2024 9:55 PM
स्कॉर्पियो को किया जब्त, चालक गिरफ्तार
चितरपुर. रजरप्पा पुलिस ने छापामारी कर अवैध कोयला ले जा रहे स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया है. चालक को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस कोयला लदा स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना ले आयी. उस पर लगभग तीन टन कोयला लदा हुआ है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि स्कॉर्पियो से कोयला को नया मोड़ होते हुए सिकिदिरी ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. इसमें वाहन को पकड़ा गया. स्कॉर्पियो चालक बारलोंग हरगाडीह के कोयला व्यवसायी राहुल कुमार (पिता स्व भगवान दास महतो) को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ और मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में कोयला तस्करी नहीं होने दी जायेगी. पुलिस की इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










