भादो अमावस्या महोत्सव में 500 से अधिक दादी भक्तों ने किया मंगल पाठ

Updated:
विज्ञापन

श्री रानी सती दादी मंदिर में भादो अमावस्या महोत्सव के दौरान मंगल पाठ प्रस्तुत करते कलाकार एवं मौजूद दादी भक्त. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के श्री रानी सती दादी मंदिर में 20वां भादो अमावस्या महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें 500 से अधिक भक्तों ने मंगल पाठ में भाग लिया।

विज्ञापन

रामगढ़. श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री रानी सती दादी मंदिर प्रांगण में भव्य 20वां भादो अमावस्या महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. महोत्सव के दूसरे दिन भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया. मंगल पाठ से पूर्व सुनील बंसल सपत्नी ने यजमान के रूप में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की. इसके बाद दादी जी का मंगल पाठ शुरू हुआ. मंगल पाठ के लिए पुणे, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचिका अर्पणा अग्रवाल को टीम के साथ आमंत्रित किया गया था. उन्होंने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. महिला मंगल समिति की सदस्यों ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. इसमें प्रीति जैन, रीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा मोदी, संजना अग्रवाल, नीतू अग्रवाल एवं करुणा मोदी शामिल थीं. दादी प्रेमियों ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी. श्री रानी सती मंगल समिति की सदस्यों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. दादी जी के दरबार को आकर्षक फूलों से सजाया गया था. मंगल पाठ में 500 से अधिक दादी भक्त शामिल हुए. पूर्व विधायक सुनीता चौधरी भी उपस्थित थीं. महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. आयोजन में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के बजरंग लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, कमल किशोर सिंघानिया, सुभाष अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, विमल बुधिया, नरेश अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघानिया, प्रमोद मोदी, राजेश मित्तल, कृष्ण अग्रवाल, विकास केडिया, इंदर अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola