रामशोभा कॉलेज की टीम बनी विजेता

Updated:
विज्ञापन

रामशोभा कॉलेज की टीम बनी विजेता

विज्ञापन

रामगढ़. रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनखेता, चुटूपालू ने इंटर काॅलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस खेल प्रतियोगिता में रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गिरिजा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन रामगढ़, मनरखन महतो बीएड कॉलेज रांची, मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग रामगढ़ ने खिलाड़ियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि युवा प्रतिनिधि माई भारत नितेश मोदी, गिरिजा इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक के उप प्राचार्य साकेत बिहारी थे. मुख्य अतिथि नितेश मोदी व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ज्योति वालिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष टीम की विजेता मनरखन महतो बीएड कॉलेज रांची व रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की टीम उप विजेता रही. महिला वर्ग में रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन विजेता व गिरिजा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की टीम उप विजेता रही. मौके पर रामशोभा एजुकेशन की प्राचार्या डॉ ज्योति वालिया ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण व रोमांचक हिस्सा है. जो हमें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है. महाविद्यालय के निदेशक स्नेह नमन व अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता के आयोजन में अभिषेक कुमार पांडेय, डॉ जय प्रकाश मिश्रा, शिव प्रसाद, अनिल कुमार प्रजापति, सुरेश कुमार महतो, चंदन कुमार, सौरभ कुमार का योगदान सराहनीय था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola