महाशिवरात्रि पर गाजे-बाजे के बीच निकली शिव बारात

Updated:
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर गाजे-बाजे के बीच निकली शिव बारात

विज्ञापन

भुरकुंडा. भुरकुंडा कोयलांचलव आसपास के इलाकों में रविवार को धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाया गया. क्षेत्र के शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. जगह-जगह अखंड कीर्तन का दौर चल रहा है. भुरकुंडा अस्पताल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया. गाजे-बाजे के बीच शिव बारात निकाली गयी. बारात मंदिर परिसर से शुरू होकर बिरसा चौक तक गयी. वापसी में बारात सौंदा डी तक गयी. बरका-सयाल जीएम अजय सिंह, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार को समिति ने अंगवस्त्र भेंट किया. महादेव मंदिर में विधायक रोशनलाल चौधरी ने भी पहुंच कर पूजा-अर्चना की. अस्पताल कॉलोनी मंदिर में 17 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जायेगा. पूजा के मौके पर महेश्वर साहू, पीओ राकेश सत्यार्थी, मुखिया अजय पासवान, उपेंद्र शर्मा, रूदल राउत, अशोक तिवारी राकेश सिन्हा, विश्वरंजन सिन्हा, सचिन प्रजापति, सुनील बैठा, भीखम राजभर, शंभु दुबे, डब्लू पांडेय, अंगद पंडित उपस्थित थे. अस्पताल कॉलोनी मंदिर में नित्यानंद पाठक , संजय मिश्रा, राजेश मिश्रा, योगेश दांगी, संजय वर्मा, अजय पासवान, शिवशंकर पांडेय, भोलू पाठक, बैजनाथ कुमार, विक्रम कुमार, लखन पासवान, बापी सिंह उपस्थित थे. सेंट्रल सौंदा में भी धूमधाम से महाशिवरात्रि मनायी गयी. बारात में विजय प्रसाद सोनी, नरेश सोनी, मनोज कुमार गुप्ता, लव कुश कुमार, राज कुमार, अजय कुमार, विक्रम पासवान, गुडुल सिंह, अश्विनी कुमार, दीपक कुमार, पिंटू कुमार, सोनू साव, पुतुल साव, कुणाल कुमार, विशाल कुमार, विकास कुमार, रिकी सोनी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola